#WeatherUpdateNews

मोहित ठाकुरrightnewshindi@rightnewsindia.com
2024-12-30

कड़के की ठंड से होगा 2025 का आगाज, दो दिन में 6 डिग्री तक गिरेगा पारा; जानें IMD ने क्या कहा

Aaj Ka Mausam: नए साल यानी 2025 की शुरुआत कड़ाके की ठंड से होने के आसार हैं। खबर है कि आने वाले दो तीन दिनों में पारा तेजी से गिर सकता है। पहले ही दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों की सुबह घने कोहरे के साथ हो रही है। अब रात में भी ऐसा ही मौसम होने की संभावनाएं जताई जा रही हैं। इससे पहले कई राज्यों में भारी बारिश और ओलावृष्टि भी दर्ज की गई थी।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, IMD यानी भारत मौसम विज्ञान विभाग का कहना है कि सोमवार से उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरा और शीतलहर के आसार हैं। साथ ही संभावनाएं जताई जा रही हैं कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और राजस्थान में अगले तीन दिनों के दौरान रात में तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।

IMD ने कहा, ’31 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच पंजाब और हरियाणा और 30 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच के कुछ हिस्सों में शीतलहर की काफी संभावनाएं हैं।’ मौसम विभाग ने साल के आखिरी और 2025 के पहले दिन भी घने कोहरे और शीतलहर की चेतावनी जारी की है। विभाग का कहना है कि मध्य और पूर्वी भारत में भी तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, अनुमान लगाया गया है कि उत्तर प्रदेश में अगले 5 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है. साथ ही संभावनाएं हैं कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ 6 जनवरी से उत्तर पश्चिम भारत का मौसम प्रभावित कर सकता है। तब पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश या बर्फबारी हो सकती है। अगले तीन से चार दिनों में देश के अन्य हिस्सों में भी तापमान में गिरावट देखी जा सकती है।

रिपोर्ट में IMD के हवाले से कहा गया है कि मंगलवार से अगले पांच दिनों के दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस कम हो सकता है। मंगलवार से तीन दिनों के दौरान पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान 3 से 4 डिग्री सेल्सियस घट सकता है। अगले पांच दिनों में महाराष्ट्र में भी न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस गिरावट के आसार हैं।

#WeatherForcastNews #weatherNews #weatherUpdateNews

NewswatchindiaNewswatchindia
2024-05-21
News Watch India - Hindi Newsnewswatchindia24
2024-02-19

दिल्ली- NCR मे अचानक बदल सकता हैं मौसम ,20 व 21 फरवरी को बारिश के साथ ठंड दे सकती है दस्तक
newswatchindia.com/weather-may
- NCR Weather Update#Rain and thunderstorms in 20-21 feb

News Watch India - Hindi Newsnewswatchindia24
2024-02-19

दिल्ली- NCR मे अचानक बदल सकता हैं मौसम ,20 व 21 फरवरी को बारिश के साथ ठंड दे सकती है दस्तक
newswatchindia.com/weather-may
- NCR Weather Update#Rain and thunderstorms in 20-21 feb

NewswatchindiaNewswatchindia
2024-02-16

Weather Update: 18 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मेरठ, नोएडा सहित पूरे पश्चिमी यूपी में हो सकती है बारिश
newswatchindia.com/weather-upd

NewswatchindiaNewswatchindia
2024-02-16

Weather Update: 18 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मेरठ, नोएडा सहित पूरे पश्चिमी यूपी में हो सकती है बारिश

newswatchindia.com/weather-upd
diNewsWeatherUpdate

NewswatchindiaNewswatchindia
2024-02-16

Weather Update: 18 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, मेरठ, नोएडा सहित पूरे पश्चिमी यूपी में हो सकती है बारिश

newswatchindia.com/weather-upd
diNewsWeatherUpdate

Client Info

Server: https://mastodon.social
Version: 2025.07
Repository: https://github.com/cyevgeniy/lmst